फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में फेस मास्क न लगाने पर पुलिस ने किए 167 लोगों के चालान

Thu, 04 Jun 2020 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
lockdown - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को बाजार खुलने पर पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को फेस मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। इस दौरान पुलिस ने जनपद में फेस मास्क न लगाने वाले 167 लोगों के चालान कर 22100 रुपये जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


प्रशासन ने अनलॉक-1 में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाजार में सभी ट्रेड की दुकानें खोलने की छूट दी है। इसके चलते सुबह दुकानें खुलते ही लोगों की भीड़ बाजार में पहुंच जाती है। इस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग फेस मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग को भूल जाते है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में फेस मास्क न पहनने वाले 167 लोगों के चालान कर 22100 रुपये समन शुल्क वसूला। इसके अलावा लॉकडाउन के दोरान 72 वाहनां के चालान कर 85700 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। कैैराना में सुबह नौ बजे कस्बे के सभी प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस और पीएसी तैनात रही। पुलिस और पीएसी को तैनात देख लोगों में चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें