फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरउजाला की रंग बरसे मुहिम में कई जगह निशुल्क गुलाल का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग बरसे मुहिम में कई जगह निशुल्क गुलाल का वितरण
विज्ञापन

शामली। पुलिस विभाग के पूर्व निरीक्षक रघुवीर सिंह दहिया ने अमर उजाला की रंग बरसे मुहिम के तहत शहर के करनाल रोड पर चौधरी पेट्रोल पंप पर निशुल्क गुलाल वितरित किया। इस मौके पर महेश, प्रवीण, विक्की बोबी, आकाश, श्रीकांत, मनीष निर्वाल, अमित, अरविंद, राजीव आदि लोगों का सहयोग रहा। उधर, बनत में मुुजफ्फरनगर रोड पर भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी के आवास पर निशुल्क रंग और गुलाल वितरित किया गया। इस मौके पर ललित चौधरी, दुष्यंत, वीरपाल सिंह, कालखंडे, बिल्लू और प्रवीण कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार स्थित जिंदल ज्वेलर्स शोरूम में पवन संगल द्वारा निशुल्क गुलाल वितरित किया गया। सन्मति आटो शोरूम में अंकित बिंदल व धीमानपुरा स्थित मयंक इलेक्ट्रानिक्स पर अभिनव धीमान द्वारा निशुल्क गुलाल का वितरण किया गया। उधर, बुधवार को शहर में जगह-जगह होली का रंग गुलाल उड़ा। दुकानदारों ने एक दूसरे को रंग गुुलाल लगाया। शहर के अग्रसेन पार्क में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आपस में सभी ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, अमित गर्ग, प्रद्युम्मन गर्ग, शिवांक गर्ग, प्रणव गुप्ता, विपिन, राहुल शुभम, रजत, रामनाथ, पंकज गर्ग, राजीव गोयल, निशिकांत, अनिल उपाध्याय, प्रणित बंसल, मनोज, कुलदीप, हनी मित्तल, आकाश, अंश, दीपक अनुराग मनोज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें