फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर खेडी तक चलने वाली पेसेंजर ट्रेन शामली तक चलाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक सुनील पंवार ने उत्तर रेलवे के प्रबंधक को एक पत्र भेजकर दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक चलने वाली ट्रेन शामली तक चलाए जाने और जनता एक्सप्रेस का एलम में स्टापेज की मांग की है। शनिवार को जनसंघर्ष समिति के संयोजक सुनील पंवार ने दिल्ली बड़ौदा हाउस में स्थित उत्तर रेलवे के प्रबंधक को एक पत्र भेजकर अवगत कराया कि दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक 74027-74028 का संचालन होता है। उन्होंने इस ट्रेन को शामली तक चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक
शामली। युवा राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक में जाट समाज में फैली बुराइयों को दूूर करने का संकल्प लिया गया। शनिवार को युवा राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक जिला अध्यक्ष अजित पंवार ने की। जाट समाज में फैल रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। टीम गठित करने की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष विकास गिल को दी गई है। हर गांव में शिक्षण संस्थाओं में जाकर टीम युवा को शराब के नशे से बचाने के लिए जागरूक करेगी। रवि गिल, विनीत चौधरी, गौरव मलिक, आकाश कुमार, प्रदीप, नीटू सरोहा, आकाश चौधरी, रोमिल खैवाल, संदीप, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें