फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बा कांधला के कैराना रोड पर लगे मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
सोमवार को जिला अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने छापेमारी की। मेले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि खाद्य पदार्थ में मिलावट नहीं होनी चाहिए। इस दौरान टीम ने घटिया रंगों और चेरी व नकली सॉस को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगा विस्थापितों की समस्याओं से डीएम को कराएंगे अवगत
कांधला। अफकार इंडिया फाउंडेशन के बैनरतले विस्थापित लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक विस्थापित परिवार के लोगों की समस्याओं पर विचार किया गया। निर्णय लिया कि जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सोमवार को कस्बा कांधला में अफकार इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दंगा विस्थापित परिवार के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान विस्थापित पुनर्वास संघर्ष समिति का गठन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अकरम अख्तर चौधरी ने कहा कि समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दंगा विस्थापितों को आधार कार्ड, राशन कार्ड की सुविधा के साथ ही कब्रिस्तान, पेयजल, पथ प्रकाश, राशन की व्यवस्था भी होनी चाहिए। इन मांगों को लेकर जल्दी ही प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। इस दौरान खुर्शीदा, आस मोहम्मद, रिजवान, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें