फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न बंद करें - गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें - गर्ग
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कहा गया कि व्यापारी प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करें। साथ ही अधिकारियों को भी 50 माइक्रोन से कम वाले प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर ही कार्रवाई करनी चाहिए, इसके नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को शामली में सुभाष चौक के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यापारी वर्ग भी पूर्ण सहयोग करता है। व्यापारी अपने मन से नहीं चाहता कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जाए। इसीलिए व्यापारियों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के बैग का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है। इसके बावजूद नगर पालिका की टीम चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। ऐसे व्यापारियों को भी जुर्माने की धमकी दी जा रही है, जो 50 माइक्रोन से अधिक वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। लिहाजा व्यापारी सहयोग कर रहा है, तो उसे बेवजह परेशान न किया जाए और व्यापारी का उत्पीड़न न किया जाए। बैठक में नगराध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, रवि संगल, सुभाष धीमान, पवन गोयल, वेदप्रकाश, सतीश चंद, बिजेंद्र कुमार, राजेश्वर सिंघल, मनोज मित्तल, आशु पुरी, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें