फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि उद्योग बंधुओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करें। निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि उद्योग बंधुओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण नही हो पाएगा तो प्रदेश में युवाओं को नई नौकरियों का अवसर नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग बंधुओं के साथ बैठक की। उद्योग बंधुओं ने बताया कि कैरियर व्हील्स नाम की इकाई कुड़ाना रोड पर स्थित है। नगर पालिका परिषद को हजारों रुपये का जलकर व भवन कर के रूप में भुगतान किया जाता है। इसके बाद भी कई माह से कारखाने के आसपास के नाले में पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद को कई बार शिकायत की जा चुकी है, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, तीन दिन से लगातार हुई बरसात के बाद से कारखाने में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई हैं। डीएम ने नगरपालिका परिषद शामली के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद राजेश्वर बंसल को संबंधित नाले की सफाई कार्य दो अगस्त तक कराने, सड़क पर पड़ी रोड़ी बजरी के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान शामली इंडस्ट्रीज इस्टेट मेन्यूफ्रेक्चर एसोसिएशन ने बताया कि औद्योगिक संस्थान में विद्युत तार जर्जर हालत में है। शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। डीएम ने विद्युत गिनम को जर्जर लाईनों को बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ उद्योग बंधुओं ने बताया कि कुछ बैंक उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने एलडीएम को बुलाकर उद्योगों का सहयोग करने के लिए कहा। इस संबंध में डीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।



वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान लखनऊ में आयोजित यूपी इनवेस्टर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मीटिंग हाल में तीन प्रोजेक्टर के माध्यम से उद्योग बंधुओं को दिखाया गया। उद्योग बंधुओं ने सरकार के उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में उठाए गए कदम की सराहना की। इस दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी सभी उद्योग बंधुओं को अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योग बंधु छोटे उद्योग बंधु को भी इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करें। ताकि बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग डाक्टर बनवारी लाल, राजेश्वर बसंल, वेद प्रकाश आर्य, अशोक कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, मयंज जैन, प्रवीण गोयल, अंकित गोयल, योगेंद्रपाल सिंह पंवार, सत्यपाल सिंह, रवि कुमार, सचिन गोयल, सुधाकर आर्य, एसके गुप्ता, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें