नगर पालिका सभागार में महिला सहायता प्रकोष्ठ (ऐच्छिक ब्यूरो) की बैठक में कई दर्जनों दंपतियों के मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें मात्र एक ही मामले में समझौता हो सका।
रविवार को शामली नगर पालिका सभागार में सीओ सिटी अशोक कुमार की अध्यक्षता में महिला सहायता प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 20 दंपतियों के मामलों की सुनवाई की गई। ब्यूरो सदस्यों द्वारा काफी जद्दोजहद करने के बाद प्रीति पुत्री भगवत निवासी दिल्ली रोड का अपने पति संदीप पुत्र देवेंद्र निवासी पंसारियान के साथ पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जिसका समझौता करा दिया गया। मौके पर महिला आरक्षी मीनू तालियान, दीप शिक्षा, रामकुमार वर्मा, अजय चौधरी, श्रीकांत जैन, पवन कुमार संगल, वीना अग्रवाल, रीना गौतम, इशरत जहां एडवोकेट, मालिनी गर्ग, तरुण संगल, आदि मौजूद रहे।