फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए और एमएससी में भी 656 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एमए और एमएससी के दाखिलों पर दूसरी मुख्य मेरिट के बाद ब्रेक लग गया है। चारों कॉलेजों में 820 सीटों के सापेक्ष 164 ही दाखिले हो सके है। अभी भी 656 सीटें खाली पड़ी है। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अब 23 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की ओर से दोबारा पंजीकरण निकालने के चलते कॉलेजों में दाखिलों पर अभी ब्रेक लग गया है। जनपद के सभी कॉलेजों में एमए और एमएससी में अभी तक दो मुख्य मेरिट से दाखिला हुए है। इसके बाद भी कॉलेजों में सभी संकायों में अभी भी 656 सीटें खाली है। कॉलेज प्राचार्यों ने बताया कि 17 जुलाई तक पंजीकरण जारी रहेंगे। अब खाली सीटों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी पहली ओपन मेरिट जारी कर सीटें भरेंगी। उन्होंने बताया कि 18 व 19 जुलाई को कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर जमा करना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी 21 जुलाई को प्रथम ओपन मेरिट जारी करेंगी। 22 का रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू होकर 27 जुलाई तक जारी रहेगी। अभी तक एमए अर्थशास्त्र में वीवी कॉलेज शामली में 16 दाखिले, कांधला राजकीय पीजी कॉलेज में 4 दाखिले हुए। अंग्रेजी में कैराना के विजय सिंह पथिक में 9 और वीवी कॉलेज शामली में 5 दाखिले हुए। हिंदी में विजय सिंह पथिक में 8 दाखिले व वीवी कॉलेज शामली में 5 दाखिले हुए। इतिहास में कैराना के विजय सिंह पथिक में 10 दाखिले हुए है। एमए गणित में वीवी कॉलेज शामली में 60 में से एक दाखिला हुआ। समाजशास्त्र में कैराना के विजय सिंह पथिक में 14 दाखिले हुए। वहीं एमएससी कृषि में शस्य विज्ञान में 30 सीटों पर कोई दाखिला नहीं हुआ। एमएससी वनस्पति विज्ञान में कैराना के विजय सिंह पथिक में 30 में से कोई दाखिला नहीं हुआ। आरके पीजी शामली में 13 दाखिले हुए है। रसायन विज्ञान में आरके कॉलेज शामली में 14 दाखिले हुए। एमएससी गणित में शामली के वीवी पीजी कॉलेज में 60 में से 37 दाखिले हो चुके है। एमएससी भौतिक विज्ञान में 20 में से 10 दाखिले हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें