फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने लगाया दरबार, सुनी फरियादियों की जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना राज्यमंत्री ने लगाया दरबार, सुनी फरियादियों की समस्याएं
विज्ञापन

थानाभवन। सूबे के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि कुछ फरियादियों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को थानाभवन नगर पंचायत सभागार में गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में फरियादी पहुंचे और गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। हालात ये थी कि थोड़ी देर में ही फरियादियों की लाइन लग गई। समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग का विकास कर रही है। सरकार ने गरीबों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, जिसका लाभ हर व्यक्ति उठा रहा है। क्षेत्र सहित योगी सरकार में आज राज्य अपराध मुक्त हो चुका है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है। इस मौके पर पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें