फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से लदी ट्राली पकड़ने पर हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव टोड़ा से मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने पर गुस्साए लोगों ने चौसाना चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। भाकियू नेता के नेतृत्व में नारेबाजी की गई और किसानों का उत्पीड़न करने पर पुलिस को अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। बाद में ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने पर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी सुंदरलाल बृहस्पतिवार शाम अपने प्लाट में भराव करने के लिए खेत से मिट्टी निकाल रहे थे। उसी दौरान चौसाना पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने मांग पूरी न होने पर दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ लीं और चौकी पर ले आए। शुक्रवार सुबह टोड़ा गांव के लोग भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में चौसाना चौकी पर पहुंचे। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा से किसानों ने कहा कि वह अपने जरूरत के लिए खेतों से मिट्टी उठाते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें परेशान करती है और पैसे की मांग करती है। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों छोड़ने के लिए कहा, तो चौकी प्रभारी ने इंकार कर दिया।
इसके बाद किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों को चौकी परिसर में मुख्य गेट पर खड़ा कर दिया। चौकी का घेराव करते हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा चलता रहा। इसके बाद सीओ कैराना ने भाकियू नेता से फोन पर वार्ता की, जिसके बाद मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने कब्जे में ली ट्रैक्टर ट्रालियां छोड़ दीं, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


भाकियू नेता की पुलिस से हुई नोकझोंक
चौसाना चौकी पर हंगामे के दौरान भाकियू नेता विनोद निर्वाल की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि किसान स्वतंत्र रूप से अपने खेतों से मिट्टी खनन कर सकता है, इसकी छूट शासन ने भी दी है, लेकिन पुलिस वसूली के चक्कर में किसानों को परेशान करती है। इसी दौरान विनोद निर्वाल ने धमकी तक दे दी कि अगर किसानों का उत्पीड़न किया, तो खाल खींच देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें