फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हरसाना में राजस्व विभाग की टीम ने स्कूल की जमीन और सड़क से हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हरसाना में अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन

ऊन।
तहसील क्षेत्र के गांव हरसाना में कुछ लोगों द्वारा प्राथमिक स्कूल व सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी व पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया। वहीं, कब्जा हटवाने को लेकर कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने भी बैठ गई। तहसीलदार ने महिलाओं को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन

गांव हरसाना में पिछले काफी समय से प्राथमिक स्कूल की दो बीघा भूमि व सड़क की भूमि पर गांव के मेघनाथ, ओमपाल, विरेंद्र व राजपाल आदि लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर दिया था। इस गांव में जलनिकासी बंद हो गई। चौसाना मार्ग पर पानी भर गया था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की थी। तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर अवैध कब्जा हटवाने गांव में पहुंची। इसके बाद टीम द्वारा निशानदेही कर जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाते हुए जलनिकासी का रास्ता बनवाया। इस दौरान अवैध कब्जा करने वाले परिवारों की कुछ महिलाओं ने जेसीबी के सामने बैठकर कब्जा हटवाने का विरोध किया। तहसीलदार चंद्रकांता ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला पुलिस से विरोध करने वाली महिलाओं को हिरासत में लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद महिला शांत हो गई। तहसीलदार ने बताया कि कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान जेई कन्हैयालाल, चौकी प्रभारी विनित मलिक, मोहकम सिंह, सचिव सुशील कुमार, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें