महिला पर धमकी देने का आरोप
शामली।
नगर निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीस साल पूर्व अय्यूब के साथ हुई थी। आरोप है कि उसकी छोटी बहन की शादी 15 साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि उसकी बहन उसके पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट का आरोप लगाया
कैराना। क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी कुमारी अनवरी उर्फ छोटो ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। वह अविवाहित है। आरोप है कि उसका भाई व भाभी माता-पिता की कृषि भूमि, मकान व दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए सोमवार सुबह उसके साथ मारपीट की गई तथा धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया। अब वह बेघर हो गई है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई की मांग की
शामली। नगर के अग्रवाल मित्र मंडल के चेयरमैन नवीन कुमार गर्ग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो लोग उसके भाई की दुकान पर काम करते रहते थे। वह दोनों अक्सर उसकी दुकान से सामान चोरी करते रहते थे। पकड़े जाने पर आरोपी दोबारा ऐसा ना करने तथा माफी मांगते थे। आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।