फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जाहरवीर गोगा माढ़ी पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

कैराना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झाड़खेड़ी स्थित जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर चतुर्थ विशाल भंडारे व जागरण का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए हजारों भक्तों ने गोगाजी की पूजा अर्चना करने के साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर बृहस्पतिवार सुबह से ही भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने गोगाजी की म्हाड़ी पर चादर व प्रसाद चढ़ा कर मन्नतें मांगी। साथ ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल, खीर, हलवा पुरी का आनंद लिया। वहीं, रात के समय महाकाल युवा जागरण मंडल झाड़खेड़ी द्वारा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसमें अजय पाठक शामली, विमल दीक्षित अलीगढ़, परविंदर पलक फतेहाबाद, एक्सडी राजा मेरठ ने अपने भजनों से भक्ति रस का संचार किया। इस अवसर पर महाकाल युवा जागरण मंडल के आशीष सैनी, सचिन सैनी, कमल सैनी, हिमांशु सैनी, सुनील सैनी, गौरव सैनी, कार्तिक सैनी, नवीन सैनी, सचिन छोटा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें