सिर्फ योग से ही शरीर बनेगा निरोग
थानाभवन।
विश्व योग दिवस के मौके पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग सिखाते हुए इससे होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से नियमित रूप से योग करने की अपील की।
बृहस्पतिवार को कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में भाजपा मंडल थानाभवन की ओर से योग शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर हरिनारायण, अनमोल तायल, शिवम व गौरव राठी ने लोगों को योग के गुर सिखाए। कार्यक्रम के आयोजक महेश गोयल रहे। इस मौके पर नरेंद्र सैनी, प्रेम, शालू राणा, बिन्नी राणा, भारत भूषण शर्मा, दिग्विजय सिंह, अनिल डीलर, राजेश डीलर, डाक्टर दीपक सेठी आदि मौजूद रहे। किसान इंटर कॉलेज में भारतीय योग संस्थान द्वारा योग कराया गया। इस दौरान सुरेंद्र कल्याणी, प्रधानाचार्य प्रतिभा सैनी, पूर्व अध्यापक रमेश चंद सैनी, राधेश्याम शर्मा, कुलदीप गर्ग, पवन सैनी, गगन बांगा आदि मौजूद रहे।