फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप का शनिवार को सातवां दिन रहा। जिसमें किरणपाल ने बच्चों को जूड़ों का प्रशिक्षण दिया। ऋषभ जैन ने योगासनों का अभ्यास कराया। शिवम जैन ने शूटिंग का अभ्यास कराते हुए सटीक निशाने लगाना सिखाए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य शिक्षक राजकुमार व संजय सैैनी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान हरिशंकर जिंदल, प्रदीप शर्मा, नवीन, प्रमोद सिंहवाल, सचिन गर्ग, विनोद शर्मा, अनिल कुमार, मुकेश गर्ग, संजय, अमित आदि मौजूद रहे। संचालन अनुज गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


टीवी और मोबाइल से ध्यान हटाएं बच्चे
शामली।
शहर के मिल रोड स्थित श्वेतांबर जैन स्थानक में जैन संस्कार शिविर चल रहा है। शिविर के 9वें दिन का शुभारंभ णमोकार के पाठ के साथ किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में शैली जैन ने सभी बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाकर भगवान महावीर के जीवन चरित्र से अवगत कराया। बताया कि महावीर ने एक राजपुत्र के रुप में जन्म लिया। उन्होंने सभी सुख सुविधाओं को त्याग कर त्याग के पथ पर अग्रसर हो बीतराग रुप को धारण किया। उन्हें भी इस भौतिक युग में टीवी, मोबाइल से अपना ध्यान हटाकर अपने जीवन में शिक्षा का महत्व समझना चाहिए। बिना त्याग के जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। द्वितीय सत्र में धार्मिक व सांस्कारिक शिक्षा पर आधारित लिखित परीक्षा कराई गई। वहीं छोटे बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई। राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुुआ। संचालन रीतू जैन ने किया। इस दौरान राजेंद्र जैन, एसएस जैन, शैली जैन, प्रियंका, दीपांक्षी, मोनी, निशा, हेमलता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें