पुलिस ने गोवंश को पकड़ा
जलालाबाद। पुलिस ने कटान को ले जा रहे गोवंश को पकड़ लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी अपनी टीम के साथ गंगोह रोड रेलवे फाटक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाम के समय तीतरो सहारनपुर की ओर से आ रहे छोटा हाथी वाहन को रोकना चाहा तो चालक ने वाहन को स्टेशन रोड पर तेजी के साथ दौड़ा दिया। पुलिस ने जैसे ही पीछा किया तो वाहन को खेतों के पास रोककर उसमें से तीन युवक कूदकर फरार हो गए। वाहन में दो बछड़े व कुल्हाडी, छूरी आदि बरामद की गई। पुलिस ने गोवंश को गोशाला भेज दिया।
वारंटी को जेल भेजा
जलालाबाद। कस्बे के ग्राम सोंहजनी उमरपुर निवासी सोनू पुत्र भिखारी के खिलाफ कोतवाली सहारनपुर में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण अपराधी के खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। शनिवार दोपहर उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने दोपहर के समय वारंटी को हिरासत में लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।