फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में नए सत्र से 112 अमान्य स्कूलों में शिक्षण कार्य फिर हुआ शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर 112 अमान्य स्कूलों में शिक्षण कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन

शामली।
जनपद में चल रहे 112 अमान्य स्कूलों में परीक्षाफल घोषित कर नए शिक्षा सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई है। नतीजतन लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य बर्बादी के कगार पर है। सबसे अधिक अमान्य स्कूल ऊन ब्लाक में संचालित है।
शामली जनपद के पांच ब्लाकों में बेसिक शिक्षा विभाग की सूची के अनुसार 112 अमान्य स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में वर्तमान शैक्षिक सत्र का परीक्षाफल घोषित करते हुए नए सत्र की फिर से तैयारियां शुरू कर दी है। सभी स्कूलों में नए सत्र के लिए पाठ्यक्रम वितरित करते हुए शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जनपद में चल रहे सभी अमान्य स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए। इस बार जनपद में 40 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन एक अप्रैल से होना है, जिसके बाद भी शिक्षा विभाग अमान्य स्कूलों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है। जनपद के ऊन ब्लाक में सबसे अधिक 51 अमान्य स्कूल संचालित है। वहीं दूसरे नंबर पर करीब 37 थानाभवन ब्लाक व शामली में करीब 14 स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन--
एक अप्रैल से सभी ब्लाकों में चल रहे अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान अमान्य स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जुर्माना भी लगाया जाएगा। स्कूलों के सभी बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा, जिससे परिषदीय स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ सके। ---बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें