फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय अस्पताल में अग्निशमन अधिकारियों ने दी आग बुझाने की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारियों ने आग बुझाने की ट्रेनिंग दी
विज्ञापन

कांधला।
कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचकर अग्निशमन अधिकारियों ने फायर सिलेंडर से आग बुझाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सोामवार को अग्निशमन अधिकारी अशोक मलिक व प्रेमचंद शर्मा ने कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल में तैनात चिकित्सकों सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ को आग बुझाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आग लगने की स्थिति में फायर सिलेंडर से किस तरह से आग को बुझाया जा सकता है के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा, बीपीएम मोहम्मद तौहीद, बीएमसी फरहा जबीन, प्रीति तोमर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, मिथलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देशभक्ति का संदेश दिया
कांधला। गॉडस ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों का फैंसी ड्रेस कंपीटिशन कराया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा जागरूकता अभियान आदि कार्यक्रम पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को भाईचारा व देशभक्ति आदि का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर विक्रांत जावला ने बच्चों को शिक्षित होने के साथ-साथ काबिल भी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक शाद सैफी ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में गुलशन खन्ना, विकास सैनी, हाफिज इरशाद, डॉक्टर सतीश चौहान तथा नीरज कुमार आदि ने आए हुए अतिथि को पुष्प भेंटकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें