फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बैंडबाजों के साथ संत जैन मुनि का मंगल प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में राष्ट्रीय संत जैन मुनि नयन सागर महाराज का मंगल प्रवेश धूमधाम के साथ हुआ। नगर के प्रवेश द्वार पर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन सहित सैकड़ों लोगों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। रविवार को कस्बे में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जलालाबाद में रविवार को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव कार्यक्रम के लिए शनिवार को प्रात: ननौता (सहारनपुर) से पधारे 108 राष्ट्रीय संत नयन सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश बैंडबाजों के साथ हुआ। स्वागत में आपसी सौहार्द भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार और पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान के साथ समस्त सभासदों के साथ लोगों ने जैन संत का भव्य स्वागत किया। मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर पाद प्रक्षालण किया गया। मंदिर में नयन सागर महाराज ने भगवान 1008 पार्श्वनाथ की प्रतिमा के चरणों में बैठकर पूजा अर्चना कर परिक्रमा की। इस दौरान पार्श्वनाथ मंदिर समिति के सत्येंद्र जैन, सुशील जैन, सचिन जैन, पंडित सनत कुमार जैन, सहारनपुर के पूर्व विधायक राजीव गुंबर, धनप्रकाश जैन, रविंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार नायक, विनोद कोरी, अर्जुन राबड़ा, जनेश्वर सैनी, आदेश आदि उपस्थित रहे। सत्येंद्र जैन ने बताया कि रविवार को कस्बे में निकलने वाली पार्श्वनाथ रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां सभी पूरी कर ली गई है। रथयात्रा में हरियाणा विधानसभा स्पीकर चौधरी कंवरपाल सिंह तथा प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें