फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ताई पर ट्रक ड्राइवर को थाने लेकर पहुंचे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन

शामली। डीआईजी के पैरों में गिरकर पति की बरामदगी की गुहार लगाने वाली महिला के पति को आरोपी पुलिस की सख्ती के बाद लेकर कोतवाली में पहुंच गए। पीड़ित ने आरोपियों ने मारपीट कर हाथ तोड़ने ओर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व गांव सल्फा निवासी महिला सरिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि सिंभालका निवासी एक व्यक्ति के यहां उसका पति ड्राइवर है। आरोप है कि आरोपी ने उसके पति की चार साल से तनख्वाह नहीं दी और उसको बंधक बनाकर नेपाल ले गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर महिला उसी पुलिस लाइन में आए डीआईजी शरद सचान के पैरों में गिरकर कार्रवाई की मांग करने लगी थी। इस पर डीआईजी ने मामले में स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीआईजी के आदेश पर स्वयं सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कराई थी। पुलिस की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी लोग महिला के पति सेठा को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां महिला के पति ने आरोपियों पर मारपीट और जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, कुछ लोग इस मामले में फैसले का दबाव बनाने लगे, लेकिन मामले में फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें