फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्रों का इंतजार, तैयारी में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले के लिए नियुक्त चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार यादव रविवार को शामली पहुंचेंगे। सोमवार को वह जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
जिले के 10 नगर निकायों के 101 मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को मतदान होना है। निर्वाचन विभाग ने मतपत्रों को प्रकाशन के लिए भेज दिया है। रविवार को मतपत्र प्रकाशित होकर जिले में आ जाएंगे। मतपत्रों के बंडल कलक्ट्रेट परिसर में बनाए जाएंगे, जो मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी स्थल शामली, झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज तथा कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके चलते मतपत्रों का वितरण पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारियां तेजी से हो रही है। शुभिन्नक चिह्न (मुहरें) तैयार हो गई है। मतदाता सूची भी तैयार करा ली गई हैं। अब बस मतपत्र आने की देरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों, मतदान अभिकर्ताओं को पास जारी किए
मतदान के दौरान अध्यक्ष और सभासद पदों के प्रत्याशियों तथा पोलिंग एजेंटों के लिए पास बनवाने का कार्य भी शनिवार से शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट से शामली, बनत, एलम, थानाभवन और जलालाबाद निकायों के लिए प्रत्याशियों और पोलिंग एजेंटों को पास बनवाकर दिए जा रहे हैं, जबकि कैराना और कांधला के लिए कैराना से जबकि गढ़ीपुख्ता, ऊन और झिंझाना नगर पंचायत के प्रत्याशियों और पोलिंग एजेंटों को ऊन तहसील से पास जारी किए जा रहे हैं। इसके चलते शनिवार को इन तीनों ही स्थानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें