फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ड्रोन की निगरानी में रहेगा पूरा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तथा शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे जिले में दस ड्रोन से निगरानी की जाएगी। चार ड्रोन की व्यवस्था हो चुकी है, जबकि छह ओर ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की जा रही है।
निकाय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकस दिखाई दे रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। 22 नवंबर को जिले में निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है। इसी के चलते तैयारियां चरम पर है। जिले में तीनों नगर पालिकाओं की संवदेनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। अब पुलिस पुलिस जमीन के साथ-साथ आसमान से भी मतदान बूथ तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने की तैयारियां कर रही है। इसके लिए जिले में चार ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिनको तीनों नगर पालिकाओं और एक संवेदनशील नगर पंचायत में लगाया जाएगा। एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा इन चार ड्रोन के अलावा छह और ड्रोन की मांग की गई है, ताकि अन्य नगर पंचायतों और तथा संवेदनशील नगर निकायों में दो ड्रोन से निगरानी रखी जाए। -
विज्ञापन

पुराने बदमाश और जिलाबदर भी चिह्नित
निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई में रहने वाले तथा पूर्व जिलाबदर को भी चिह्नित किया है। शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन सहित सभी थानों के करीब 180 बदमाशों और पूर्व जिलाबदरों को चुना है। सभी तक पुलिस अपना साफ मेसेज भिजवा रही है कि यदि किसी द्वारा चुनाव में कोई गड़बड़ की तो कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई की चेतावनी दी
एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास दो सौ मीटर तक ऐसे घरों को चुना गया है, जिनके बाहर रोड़ी, पत्थर या फिर ईंटे पड़ी हुई हो। उन घरों के मालिकों को नोटिस जारी करते हुए साफ चेतावनी दी गई है कि मतदान से पूर्व के दिन तक वह इनको साफ करा दे, यदि विवाद होने में इन सामान का प्रयोग हुआ तो उसकी जिम्मेदारी जिसका सामान है उसकी होगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शस्त्र विक्रेताओं को दिए आदेश
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने नगर निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अस्त्र-शस्त्र विक्रेताओं को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारकों द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र यदि किसी दुकान पर जमा करने के लिए प्रस्तुत किए जाते हैं, तो उनको सेफ कस्टड़ी रजिस्टर में विधिवत अंकित कर जमा करेंगे और चुनाव बाद तथा आचार संहिता समाप्त होने के बाद संबंधित को शस्त्र वापस किए जाएंगे। यदि कोई लाइसेंसी शस्त्र किसी अस्त्र-शस्त्र विक्रेता की दुकान पर पूर्व में जमा है, तो उसको भी उक्त निर्देशानुसार ही लौटा दिया जाएगा। अस्त्र-शस्त्र विक्रेता स्टॉक रजिस्टर की स्थिति से हर दिन प्रशासन को अवगत कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें