फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने मारी छात्रा को टक्कर, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंदा, छात्रों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

झिंझाना(शामली)। करनाल हाईवे स्थित काठा नदी के निकट डस्ट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई। इससे गुस्साए छात्रों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया।
शुक्रवार को करनाल रोड स्थित काठा नदी पुल के निकट साइकिल पर कॉलेज जा रही राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा नेहा निवासी शिवनगर को करनाल की ओर से आए डस्ट से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे कॉलेज के अन्य छात्रों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर किया। घायल छात्रा को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। दूसरी घटना में काठा नदी के निकट रोड़ी से भरे ट्रक चालक ने ट्रैक्टरों से लदे ट्राले में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रॉले पर लदे दो स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने वाला चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तीसरी घटना में हरियाणा के यमुनानगर निवासी हरपाल सिंह बाइक पर अपनी पत्नी बेटे विशाल 10 वर्ष को लेकर करनाल के रास्ते गांव पटनी में एक रस्म तेरहवीं में शामिल होने जा रहा था। बिड़ौली के निकट तेज गति से आए वाहन ने साइड मार दी, जिसमें विशाल घायल हो गया। बिड़ौली में उपचार दिलाने के बाद हरियाणा चिकित्सक के यहां ले गए। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओ में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें