फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय भवनों के निर्माण में तेजी लाए एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय भवनों के निर्माण में तेजी लाएं : डीएम
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट मुख्यालय पर चल रहे भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मानक के अनुरूप गुणवत्तायुक्त निर्माण कराने को कहा है। गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में लापरवाही व देरी करने वाली निर्माण एजेंसियों को चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में निर्माण एजेंसियों के नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को डीएम ने निर्देश दिए कि कलक्ट्रेट भवन, विकास भवन और आवास भवनों का निर्माण भी तत्काल शुरू करा दिया जाए। निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप कार्य न करने या घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर दोषी कार्यदायी संस्था व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जिले की सभी सड़कों को गड्डा मुक्त शीघ्र किए जाने को कहा। बैठक में सीडीओ रेनू तिवारी, सीएमओ डॉक्टर सफल कुमार, तीनों एसडीएम, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता परशुराम शर्मा, सहायक अभियंता डीआरडीए दिनेश सिंघल समेत जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- किसान सर्व हित बीमा योजना की बैठक
शामली। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान सर्वहित बीमा योजना के तहत बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि योजना के तहत सभी आवेदनों का निस्तारण सात दिन के भीतर किया जाना चाहिए। यदि इस कार्य में शिथिलता बरती जाती है, तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ओरियंटल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड की ओर से मौजूद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गोयल ने बताया कि अभी तक 50 कुल दावे आए हैं, जिनमें से 28 दावों का भुगतान किया जा चुका है। 16 दावे निरस्त किए गए हैं, छह दावे ऐसे हैं, जो कि अभी प्रक्रिया में है। बैठक में एडीएम शिवबहादुर सिंह सहित सभी एसडीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को कर करेत्तर की बैठक के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की प्रगति से किसी भी दशा में राजस्व वसूली कम नहीं होनी चाहिए। कोई भी प्रकरण किसी भी स्तर पर बिना किसी कारण के लंबित न रहें। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें