सीएमओ का मुरादाबाद तबादला
शामली। शासन के आदेश पर बुधवार को सीएमओ शामली का तबादला कर दिया गया। उनको मुरादाबाद का सीएमओ बनाया गया है। अभी वर्तमान में वरिष्ठता के आधार पर किसी एसीएमओ को सीएमओ का चार्ज दिया जाएगा।
योगी सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में तबादले किए गए। इन्हीं तबादलों की जद में शामली सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री भी आ गई। शासन के आदेश पर इनको शामली सीएमओ के पद से हटा दिया गया। सीएमओ अग्निहोत्री को मुरादाबाद सीएमओ बनाया गया है। करीब दो साल पूर्व अग्निहोत्री ने शामली में सीएमओ का चार्ज संभाला था।
डॉ. सफल कुमार बन सकते हैं अगले सीएमओ
डा. विनीता अग्निहोत्री के तबादले के बाद शामली सीएमओ पद खाली हो गया। अब स्वास्थ्यकर्मियों तथा डाक्टरों की निगाह टिकी हुई कि अब शामली के सीएमओ कौन बनेंगे। ऐसे में यदि शासन की ओर से कोई सीएमओ नहीं भेजा जाता तो वरिष्ठता के आधार पर शामली में तैनात किसी एसीएमओ को ही चार्ज दिया जाएगा। शामली में तैनात लेवल तीन के डा. सफल कुमार, डा. नेतराम, डा. अरविंद कुमार अग्रवाल तथा डा. सुशील कुमार हैं। इनमें सीनियर डा. सफल कुमार हैं।