फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया इदगाह का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने किया ईदगाह का निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनजर कैराना रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। नगर पालिका कर्मचारियों को साफ सफाई, बिजली, पानी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अलविदा जुमे पर नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ती है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ कैराना रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ईदगाह में पर्याप्त साफ सफाई, बिजली, पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईदगाह के अंदर साफ सफाई कराई जाए तथा आवारा पशुओं के आने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान माह आपसी प्यार एवं सौहार्द का संदेश देता है, हम सबको मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। एसपी ने नमाज के मद्देनजर ईदगाह व मस्जिदों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार राय, नगर पालिका सफाई कर्मचारी बिट्टू, डॉक्टर खुर्शीद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें