फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित पानी से मर रही है तालाब की मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषित पानी से मर रही तालाब की मछलियां
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मत्स्य पालकों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि तालाब में नाले का गंदा पानी आने से मछलियां मर रही हैं। इस पर रोक लगवाने की मांग की है। जलालाबाद देहात में करीब 75 बीघे का तालाब है। इसको मत्स्य जीव समिति खानपुर ने मछली पालन के लिए ले रखा है। समिति के अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि तालाब में नगर पंचायत जलालाबाद के बडे़ नाले का दूषित पानी डाला जा रहा है। अधिक गर्मी पड़ने और दूषित पानी से तालाब की मछलियां मर रही है। उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। उनकी मांग है कि नगर पंचायत जलालाबाद के नाले का पानी तालाब में डालने से बंद कराया जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें