फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत ने मुजफ्फरनगर को 60 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में चल रही पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बड़ौत और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बड़ौत ने शानदार पारी खेलते हुए मुजफ्फरनगर को 60 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन बड़ौत और मुजफ्फरनगर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बड़ौत की टीम के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने शानदार पारी खेलते हुए 30 ओवर में 230 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के सागर ने सर्वाधिक 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरनगर की टीम 170 रन बनाकर ही ढेर हो गई। बड़ौत की टीम ने 60 रनों से मैच जीत लिया। टीम के इमरान ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाएं। मैन ऑफ दा मैच मुुरस्लीन को दिया गया। जिन्होंने पांच विकेट लिए। प्रधानाचार्य रीटा सिरोही ने विजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें