फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के बच्चे समेत 16 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के बच्चे समेत 16 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 16 नए केस मिले हैं। इनमें एक साल का बच्चा भी संक्रमित है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 202 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। सोमवार को जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 16 नए केस मिले हैं। शामली में मोहल्ला रेलपार में 45 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा लाल गली जैन मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में 48 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में 38 वर्षीय व्यक्ति, गांव हरड फतेहपुर में 60 वर्षीय व्यक्ति जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कस्बा जलालाबाद में 69 वर्षीय और 60 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कस्बा झिंझाना में एक साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा 30 वर्षीय युवक और 59 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। झिंझाना क्षेत्र के गांव पिंडोरा में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। कांधला में 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला, जबकि क्षेत्र के गांव पंजोखरा में 21 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में सोमवार को 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 10 लोग एंटीजन जांच में और छह लोग मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 202 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें