शामली। बारिश के मौसम में खस्ताहाल हो चुकी सड़कों में बने गड्ढे अब चुनौती बनकर खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन बजट का टोटा है। 157 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मात्र 75 लाख का ही मिला है। हालांकि लोक निर्माण विभाग गड्ढा मुक्त कराने के लिए काम शुरू करा दिया है। मगर बड़ा सवाल यह है कि मामूली बजट में सड़कों को गड्ढा मुक्त कैसे किया जा सकता है।
जिले की 157 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 238.18 लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन इसके सापेक्ष अभी तक 75 लाख रुपये ही लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हुई है। एक सितंबर से गड्ढा मुक्ति के लिए कार्य चल रहा है। एक माह में 15- 20 प्रतिशत सड़कों के गड्ढे भरने का काम पूरा हो पाया है।
--------------
ये प्रमुख मार्ग हैं गड्ढा युक्त
मेरठ-करनाल मार्ग से शामली-गढ़ीपुख्ता मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग
मेरठ-करनाल मार्ग से झाल-सल्फा मार्ग
पानीपत-नगीना खटीमा मार्ग स्थित बनत से दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क
बनत से एसडीएम, तहसीलदार आवास, ट्रांजिट हास्टल से सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क
कैराना-खतौली मार्ग, कैराना-झिंझाना-ऊन थानाभवन मार्ग
कैराना-खुरगान, सुन्हेटी, बरनावी मार्ग
बाबरी-रायपुर, पंवार खेड़ा, तितारसी, चौसाना से मुंडेट मार्ग
बिड़ौली-चौसाना मार्ग, ऊन-चौसाना मार्ग से टोड़ा गंगारामपुर, खेड़की-शामली-श्यामला होते ऊन चीनी मिल
चौसाना बसी चुधियारी, शामली, श्यामला मार्ग
हिंड धनेना, मादलपुुर, जंधेड़ी, गढ़ीपुख्ता मार्ग
कोट...
- सितंबर के प्रथम सप्ताह से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम शुरू कर दिया था। कैराना-खतौली मार्ग, कैैैराना-झिंझाना ऊन मार्ग समेत 15- 20 प्रतिशत सड़कों का गड्ढा मुक्ति के लिए कार्य किया जा चुका है। शासन को दो करोड़ 58 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। 157 सड़कों के लिए 75 लाख रुपये की धनराशि मिली है। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
कांधला की बदहाल सडक- फोटो : SHAMLI