फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पुलिस रही अलर्ट, चेकिंग अभियान चला

विज्ञापन
शामली बाइक सवार युवकों के चालान काटते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के दौरान जिले में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी ने पुलिस ड्यूटी चेक की और चेकिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस फोर्स और फील्ड अफसरों को चेकिंग किए और सूचनाओं पर तत्परता से पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनपद में बैरियर लगाकर चेकिंग वाहनों की चेकिंग करने को कहा गया। एसपी के आदेश पर जनपद के शहर और कस्बों में दिनभर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर में प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने निगरानी की। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी और चेकिंग चेकिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसपी ने एसटी तिराहा, शिव चौक, फव्वारा चौक आदि स्थानों पर पुलिस ड्यूटी चेक की। ड्यूटी पर सभी पुलिसकर्मी मौजूद मिले। इस दौरान की जा रही चेकिंग संतोषजनक पाई गई। क्षेत्र में स्टेटिक और मोबाइल फोर्स ड्यूटी पर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें