फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में शिक्षकों को प्रमाणपत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी स्कूल में आयोजित हार्ट फुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट चेन्नई की ओर से दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला के समापन समारोह में शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य हर एक व्यक्ति का चहुंमुखी विकास करना है। शरीर, मन, बुद्धिमत्ता, स्वच्छता, संवेदनशीलता, व्यक्तिगत जिम्मेदारी और आध्यात्मिक मूल्यों के नजरिए से देखा जाए तो विद्यार्थी में जागरूकता, मानवीयता, व्यवहार कुशलता आदि गुणों का विकसित होना जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समापन समारोह में हार्ट फुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट चेन्नई से आए नेशनल ट्रेनरों ने दूसरे सत्र की शुरुआत मेडीटेशन द्वारा कराई। इसमें बताया गया कि ‘हार्टफुल’ शिक्षक स्वयं प्रेरित होकर छात्रों में प्रेरणा विकसित करता है। ट्रेनरों द्वारा हार्ट सेंटर्ड एजुकेशन के संबंध में एजुकेशन सिस्टम के जानने के लिए सीखना, कार्य करने के लिए, सीखना, परस्पर मिलजुलकर सीखना, कुछ बनने के लिए सीखना के बारे में भी समझाया गया।
कार्यशाला में नेशनल कोर टीम सदस्या पिंकी पठानिया ने बताया कि हार्टफुल टीचर को किस प्रकार हृदय से प्रेरित होकर अपनी शिक्षा देनी चाहिए। जिससे बच्चों का आध्यात्मिक विकास किया जा सके। समारोह में शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, प्रधानाचार्य मीनू संगल, नेशनल टीम सदस्या पिंकी पठानिया, हार्टफुलनेस ट्रेनर चंद्रप्रकाश सक्सेना, रमा सक्सेना ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें