फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में जोड़े गए 266 लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में जोड़े गए 266 लाभार्थी
विज्ञापन

शामली। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत 20 जून से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पांच जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य है कि योजना के पात्रों को शतप्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि 27 जून तक पखवाड़े के सात दिन में 266 लाभार्थी जोड़े गए हैं। सीएमओ ने बताया कि इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पोषण के लिए पांच हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पहली किस्त में एक हजार मिलते हैं। इसके लिए गर्भधारण के 150 दिन यानि पांच माह के अंदर पंजीकरण कराना जरूरी है। दूसरी किस्त में दो हजार रुपये छह महीने के अंदर प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच पर और तीसरी किस्त में दो हजार रुपये शिशु होने के बाद और उस पर प्रथम चक्र का टीकाकरा पूरा होने पर मिलती है। यह धनराशि सीधे महिला के खाते में भेजी जाती है। पखवाड़े में अब तक 38 महिलाओं को दूसरी किस्त और 19 महिलाओं को तीसरी किस्त के दो-दो हजार रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जा चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें