फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के न पहुंचने पर बोर्ड बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला नगर पालिका की बैठक स्थगित
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद की बैठक में कुछ सभासदों के नहीं पहुंचने पर स्थगित कर दी गई। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ शिष्टाचारिक बैठक कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। आगामी दो दिन में वार्षिक बजट की बैठक का आयोजन किया जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभासद जावेद खान, दीपक सैनी, मनीष गोयल, जमशेद मुतव्वल्ली सहित 12 से अधिक सभासद सभासदों का आरोप है कि पालिका के बाबू व कर्मचारी उनके वार्डों में सफाई व पेयजलापूर्ति की समस्या सहित विकास कार्यों को कराने में अनदेखी कर रहे थे। इसके चलते सभासदों एक ग्रुप लगातार बोर्ड मीटिंग में अनुपस्थित होकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहा था। मंगलवार को नगर पालिका परिषद में वार्षिक बोर्ड बैठक में खराब मौसम और कुछ सभासदों के न पहुंचने पर फिर से बोर्ड बैठक स्थगित कर दी। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने अपने कार्यालय में उपस्थित सभासदों की शिष्टाचारिक बैठक लेते हुए उनकी समस्याओं को सुना। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने सभासदों से उनकी समस्या का निस्तारण कराने के साथ लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष के आश्वसन पर सभासद संतुष्ट हुए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बलिराम यादव ने बताया कि पालिका प्रशासन और कुछ सभासदों के बीच आपसी मतभेद थे। इस वजह आज होने वाली बैठक स्थगित की गई है। सभासदों से वार्ता के बाद उनकी समस्या को हल करने का भरोसा दिया गया जल्द ही दोबारा बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें