फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-अनुदान योजना की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी- अनुदान योजना की समीक्षा की
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपने कार्यालय में अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना की समीक्षा की। उन्होंने अन्य पिछड़े वर्ग की पुत्रियों की शादी अनुदान में 20 लाभार्थियों को बीस -बीस हजार रुपये की स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान पात्र व्यक्तियों को ही मिले। बिचौलियों और योजनाओं के नाम पर अनियमितता बरतने वालों पर पैनी नजर रखी जाए।
बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग द्वारा तैयार की गई नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण कर वन एवं औषधि प्रजाति के पौधों के बारे जानकारी ली। नर्सरी में तैयार विभिन्न प्रजाति के पौधों पर जानकारी प्राप्त की। नर्सरी में विभिन्न प्रजाति की तीन लाख पौध तैयऱ हैं। जिसमें एक लाख औषधि तथा 2 लाख वन पौध तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में इन पौधों का जिले में विभिन्न स्थानों पर रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी आज आएंगे
शामली। जिले के नोडल अधिकारी व कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद बुधवार को दोपहर एक बजे शामली पहुंचेंगे। वहा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मौके पर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य 20 को आएंगे
शामली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अतिफ रसीद 20 जून को शामली आएंगे। शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभागार में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जन सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें