जिले में 15 जून तक 85,321 क्विंटल की हुई गेहूं खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन ने गेहूं खरीद के लिए दस दिन और बढ़ा दिए हैं। अब गेहूं खरीद 25 जून तक की जाएगी। जिले में एक लाख 45 हजार क्विंटल गेहूं खरीद के सापेक्ष 85,321 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 59 प्रतिशत है।
अक्सर जिलों में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक होती थी। इस बार शासन ने किसानों से गेहूं खरीद 15 जून से बढ़ाकर 25 जून तक किए जाने के आदेश दिए हैं। गेहूं खरीद एजेंसी पीसीएफ का 70 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 54 हजार 247 क्विंटल, पीसीयू 20 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 7 हजार 465 क्विंटल, खाद्य विभाग के 25 हजार क्विंटल के सापेक्ष 22 हजार 408 क्विंटल, एफसीआई 30 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जिले की डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि ख्राद्य विभाग की खरीद एजेंसी के चार खरीद केंद्र की है। खाद्य विभाग के ऊन ब्लाक ने 86.22 प्रतिशत, थानाभवन ने 85 प्रतिशत, कैराना ब्लाक ने 62 प्रतिशत, कांधला 60.85 प्रतिशत, शामली 26 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो पाई है। शासन नें किसानों से गेहूं खरीद के लिए दस दिन बढ़ाकर 25 जून कर दी है।
पिछले वर्ष वर्ष गेहूं की खरीद- एक लाख 41 हजार क्विंटल
इस साल 15 जून तक गेहूं की खरीद - 85.321 क्विंटल
खरीद लक्ष्य एक लाख 45 हजार क्विंटल
लक्ष्य के सापेक्ष खरीद प्रतिशत 59 प्रतिशत