फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदला

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ और गरम हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार की सुबह तक रुक रुक कर होती रही।  पांच एमएम  बारिश रिकार्ड की गई है। पूरे दिन  आकाश में बादल छाने और कभी धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और  न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के बाद लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से मौसम बदलता रहा। पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से सोमवार को सुबह आकाश में बादल और कभी धूप  रहने से मौसम ठंडा रहा। पिछले तीन दिन में छह और रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पूरे दिन कभी धूप और बादल छाए रहने से  तापमान 38 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 21 किमी  प्रति घंटे की वेग से हवाएं चलने के बाद देर रात्रि आकाश में बादल छाने के बाद बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई। सोमवार की रात्रि आठ बजे प्रारंभ हुई बूंदाबांदी पूरी रात रुक रुक जारी रही। मंगलवार की सुबह छह बजे बूंदाबांदी खत्म हुई। दोपहर आकाश में बादल और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के बाद  दिन के तापमान में तीन  और रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 13 किमी हवाएं ठंडी हवाएं चलने से दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। पूरे दिन कभी धूप और बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित रहा। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने  बताया कि सोमवार की रात्रि आठ बजे से लेकर मंगलवार की रात्रि आठ बजे तक पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।  सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय  के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से गरम हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बूंदाबांदी हुई है। बुधवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होजाएगा।

 दस जून के बाद मौसम में आए बदलाव की स्थिति
 तारीख-       अधिकतम  तापमान-    न्यूनतम तापमान

10 जूून -            44 -                           29-   
विज्ञापन

11 जून-             42 -                            28-
12 जून-              38-                            26-       
13 जून-              40-                            28-
14 जून-              43-                            28-    
15 जून-              44-                            31-
16 जून-              39-                            29-
17 जून-              38-                            27-
18 जून-              35-                            25
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें