फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ने कोतवाली में बैठकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला थाने मेें मरम्मत कार्य चलने के कारण महिला थाना प्रभारी ने कोतवाली में बैठकर शिकायतें सुनीं। इस दौरान पहुंची एक महिला ने पति पर मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर के पुराने आवास में खोले गए नए महिला थाने में भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। महिला थाना खुलने से पीड़ित महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचनी शुरू हो गई है। मगर, मरम्मत और रंगाई पुताई का कार्य पूरा न होने के कारण थाने में बैठने की व्यवस्था अभी नहीं हो सकी है। रविवार को महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने शहर कोतवाली में बैठकर थाने से शिकायतों को सुना। उनके साथ महिला सब इंस्पेक्टर अर्चना तेवतिया भी मौजूद रही। इस दौरान शहर के आदर्श विहार कालोनी निवासी एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उसने पति पर बेवजह परेशान और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि अभी थाने में मरम्मत कार्य चलने के कारण वहां बैठने की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें