फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 और मिले करोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
156 और मिले करोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। बुधवार को जिले में 156 और संक्रमित मिलने से सक्रिय मामलों की संख्या 938 हो गई है। पूर्व में मिले कोरोना के 48 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मिले कुल 156 संक्रमितों में 37 महिलाएं शामिल हैं। शामली के रेलवे रोड, टीचर कॉलोनी, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, रेलपार, शिव मूर्ति, देव एन्क्लेव, दयानंद नगर, माजरा रोड, जाट कॉलोनी, सीबी गुप्ता कॉलोनी, आदर्श विहार, रंजीत नगर, गुजरातियान, ब्राह्मणान, शांति नगर और काकानगर समेत विभिन्न मोहल्लों के करीब 55 लोग संक्रमित पाए गए। पुलिस कार्यालय, सीएचसी शामली का एक-एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव खानपुर, सिंभालका, जोला, जगनपुर, बंतीखेड़ा, जंधेड़ी, शेखुपूरा, भभीसा, मुंडेट कलां, भूरा, खेड़ीकरमू, खेड़ा गदाई, सुन्हेटी, भैंसवाल और लिलौन खेड़ी में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 156 लोग और संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 938 हो गई हैं। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में है और कोई मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें