फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाते समय हरियाणा के युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना (शामली)। सोमवती अमावस्या पर अपने परिवार के साथ यमुना में स्नान करने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कैराना पुलिस ने हरियाणा के पानीपत अस्पताल में पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हरियाणा के जिला पानीपत के थाना बापौली निवासी ईश्वर सिंह (52) अपने परिवार के साथ यमुना में स्नान करने आए थे। ईश्वर सिंह हरियाणा में विद्युत निगम में कर्मचारी थे। सुबह करीब सात बजे यमुना में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वे डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर गोताखोर राजेंद्र ने यमुना में छलांग लगा दी। आधा घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उनको बेहोशी की हालत में यमुना से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन आनन उन्हें पानीपत के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। यमुना नदी का क्षेत्र यूपी के थाना कैराना के अंतर्गत आने के कारण कैराना कोतवाली में तैनात एसआई रमेश चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ पानीपत अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें