फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल पर लगा छह घंटे का भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। यमुना पुल पर सोमवार को लगे भीषण जाम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। पुलिसबल की मशक्कत के बाद दोपहर में जाम खुल सका।
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु वाहनों से यमुना पुल पर स्नान करने पहुंचे। सुबह छह बजे से ही हरियाणा और यूपी से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। दूसरी तरफ कस्बा कांधला में मौलाना इफ्तेखार उल हसन के जनाजे में शामिल होने के लिए हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से बड़ी संख्या में लोग यमुना पुल से गुजरे। कैराना थाने की फोर्स भी कांधला में शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी में गया था। इसके चलते यमुना पुल पर पुलिस बल की कमी साफ नजर आई। जिस कारण यमुना पुल पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण दोनों तरफ कई-कई किमी दूर तक वाहनों की लाइन लगी रही। यमुना पुल चौकी इंचार्ज हरिओम त्यागी और चार कांस्टेबलों ने यूपी में आने वाले छोटे वाहनों को यमुना बंधे की और से निकाला, जबकि बड़े वाहन मुख्य मार्ग से ही आ रहे थे। इस दौरान जाम में फंसे यात्री गर्मी से बेहाल रहे। करीब छह घंटे बाद दोपहर में 12 बजे लोगों को जाम से राहत मिली। चौकी इंचार्ज हरिओम त्यागी ने बताया कि यमुना पुल के पार हरियाणा पुलिस मौजूद नहीं होने के कारण हरियाणा की साइड से जाम नहीं खुल पाया था, जिस कारण यात्रियों को वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें