फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में जाम से राहत, रात को फिर बिगड़ने हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कई दिनों से जाम से जूझ रहे शहर को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। मिल में गन्ना कम आने से शहर में जाम नहीं लगा, लेकिन रात को नौ बजे के बाद मिल में गन्ने के वाहनों का आना शुरू हो गया जिससे जाम की स्थिति बन गई।
शामली शहर में पिछले कई दिनों से जाम की समस्या बनी हुई थी। शुगर मिल द्वारा अधिक इंडेंट जारी कर दिए जाने शहर के सभी मार्गों पर जाम लगा रहता था। इससे शहरवासी भी परेशान थे। दो दिन पूर्व जाम की वजह से उपचार मिलने में देरी से एक किशोरी की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को शहर के व्यापारी इस समस्या को लेकर एडीएम से मिले थे और जाम की समस्या के समाधान की मांग की थी। व्यापारियों ने समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इसका असर भी नजर आया और शहर में जाम से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को शुगर मिल में ज्यादा गन्ना नहीं आया। सुबह कुछ गन्ने के वाहन जरुर नजर आए लेकिन दोपहर में सड़क खाली थी। मिल रोड पर ही गन्ने की थोड़ी बहुत बुग्गियां थी लेकिन रात को करीब नौ बजे के बाद मिल में गन्ने से भरे वाहन आने शुरू हो गए थे। जिससे शहर की सड़क पर फिर से जाम की स्थिति बन गई थी। उधर शुगर मिल के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। जिला गन्नाधिकारी अनिल भारती ने बताया कि शुगर मिल में गन्ना लगभग खत्म हो रहा है। यदि पर्याप्त गन्ना नहीं आया तो संभवत शनिवार दोपहर या शाम तक मिल पैराई सत्र पूरा करके बंद हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें