शामली। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने पोषण अभियान के तहत बैठक लेकर कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों पर नजर रखने के निर्देश दिए है। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की जांच कराए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिमाह पुष्टाहार का वितरण हर हाल में हो। तीन वर्ष से लेकर पांच साल तक के बच्चों का वजन अनिवार्य रुप से करा लिया जाए। पांच वर्ष तक के कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूचना साफ्टवेयर के माध्यम से भिजवाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित बचपन दिवस, गोदभराई दिवस, सुपोषण दिवस, ममता दिवस, किशोरी दिवस, लाड़ली दिवस नियमित रुप से आयोजित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ बलराम कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद साजिद अंसारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा, बीएसए गीता वर्मा आदि मौजूद रहे।