फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत टाइगर्स और प्रयागराज की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बड़ौत टाइगर्स और प्रयागराज की टीम अपने-अपने मैच जीते। आज मेपल्स एकेडमी, करनाल, बागपत और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
सोमवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच बड़ौत टाइगर्स और करनाल कैपिटल के बीच खेला गया। करनाल कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। करनाल कैपिटल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 92 रन बना पाई। करनाल की ओेर सर्वाधिक रन पुष्पेंद्र ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए। बड़ौत टाइगर्स ने अपनी पारी शुरू करते हुए अच्छी गेंदबाजी के चलते 12 ओवरों में 93 रन बनाकर विजयी घोषित की गई। बड़ौत की ओर से सर्वाधिक रन 20 गेंदों में 22 रन देव ने बनाए। विनोद कुमार को इस मैच के लिए मैन आफ दा मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच सहारनपुर और प्रयागराज की टीम के बीच खेला गया। सहारनपुर की टीम ने टास जीतकर मैच का शुरूआत की गई। सहारनपुर की टीम ने 135 रन का विपक्ष की टीम के सामने रखकर आउट हो गई। सहारनपुर टीम के अमित यादव ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। प्रयागराज की टीम ने मैच की शुरूआत करते 16 ओवरों में 136 रन बनाकर विजयी घोषित किए गए। प्रयागराज के अभिषेक ने 20 रन बनाकर आउट हो गए। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट कोच सन्नी सिंह ने बताया कि मंगलवार को चौथे दिन मेपल्स एकेडमी- करनाल व बागपत और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें