फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई गो आश्रम स्थलों में बिजली कनेक्शन स्वीकृत होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थायी गो आश्रम स्थलों में बिजली कनेक्शन स्वीकृत होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने विद्युत अधिकारियों को अस्थायी गो आश्रम स्थलों में बिजली कनेक्शन स्वीकृत कर एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गो आश्रय स्थल पर बेसहारा गोवंश के चारे पानी छाया की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में अस्थायी आश्रय स्थलों पर बेसहारा गोवंश की समुचित व्यवस्था हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकास खंड अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को अस्थायी आश्रय स्थलों में बेसहारा गोवंश की समुचित व्यवस्था कराने व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंताओं को गो आश्रय स्थल में एक सप्ताह के अंदर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कर विद्युत सप्लाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को विद्युत कनेक्शन हेतु फार्म भरकर प्रक्रिया जल्द पूरा कराए। विकास खंड अधिकारी को बेसहारा गोवंश के लिए पानी चारे तथा छाया समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें