फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगलाराई गांव में तीन किसानों की 16 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगलाराई गांव में तीन किसानों की 16 बीघा फसल जली
विज्ञापन

कैराना। जिले के नंगला राई गांव में आग लगने से पूर्व प्रधान समेत तीन किसानों की करीब 16 बीघा गेहूं और मिर्च की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
ग्राम नंगलाराई निवासी जरीफ ने यमुना तटबंध के निकट खादर में गेहूं की खेती कर रखी थी। रविवार दोपहर अचानक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते गांव के ही पड़ोसी किसान पूर्व प्रधान फरजंद अली के मिर्च के खेत व उसके भाई गय्यूर के गेहूं के खेत में भी आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर और ईंख के गोलों से काबू पाया, हालांकि बाद में शामली से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। आग में जरीफ के 12 बीघा गेहूं, फरजंद की दो बीघा मिर्च और गय्यूर की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। पीड़ितों ने प्रशासन से फसल का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ में आग लगी
बुच्चाखेड़ी रोड पर शाम पांच बजे सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर पानी डालकर बुझा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें