फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से खंभा टूटा, चपेट में आने से बचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। इस दौरान कई ग्रामीण करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बा एलम के भनेड़ा मार्ग से एक ट्रक आ रहा था। एलम में बाजार के निकट ट्रक ने एक हाईटेंशन लाइन के खंभे को टक्कर मार दी। जिससे खंभा टूटकर लाइन के तार सहित ट्रक पर गिर गया। लाइन टूटकर ट्रक और आसपास खडे़ लोगों पर गिर गया, लेकिन विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण सभी लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्युत विभाग और पुलिस को दी गई।

आज से भागवत कथा का शुभारंभ
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार से मंदिर प्रांगण में कथा व्यास किरणचन्द्र महाराज भागवत कथा सप्ताह का आयोजन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जायेगा। इस दौरान पंडित धनश्याम शर्मा, पंडित ललित किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें