कैराना। शहर और देहात क्षेत्र से कई महिलाएं और पुरुष तहसील मुख्यालय पहुंचे। बताया कि प्रचार-प्रसार के अभाव में कई लोग पेंशन के लिए आवेदन करने से रह गए हैं। उन्होंने एसडीएम से पेंशन योजना का लाभ दिलाने का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ की गैर मौजूदगी में एडीओ पंचायत को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सगीर अंसारी, शमशीर गांधी, महबूब राणा, जावेद उस्मानी, सलमान राणा, आसिफ अलवी, कय्यूम, पिंकी, ताहिर, अफसर, तमीमन, रुकैय्या, महमूद, आमना, सलीम, दिन्ना, रमीजा, नसीबू आदि मौजूद रहे।