फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवको ने रंगोली प्रतियोगिताओ उकेरी सरकार की योजनाओ को

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी भावनाओं को रंगोली में दर्शाया
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के चौथे दिन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मतदाता जागरूक, जल संरक्षण, गंगा मंथन के तहत गंगा सफाई आदि विषयों पर स्वयंसेवकों ने रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को रंगोली में उकेरा।
बृहस्पतिवार को आरकेपीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन शुभारंभ महात्मा गांधी ग्रुप द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत की गई। शिविर के प्रथम सत्र रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर में स्वस्थ समाज के लिए नदियों की सफाई को अति आवश्यक बताया। रंगोली प्रतियोगिता में भगत सिह ग्रुप प्रथम, अर्जुन ग्रुप द्वितीय, विवेकानंद तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार, डाक्टर ओमकार सिंह, पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं
फोटो समाचार
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई।
बुधवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ति जैन मौजूद रही। इस अवसर पर पंजाबी गायक हैप्पी शर्मा, टी-सीरीज के अभिनेता व मॉडल विरेन चौधरी व डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर शान अली खान ने पंजाबी गीतों पर जबरदस्त प्रस्तुति देकर सभी को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रैंप वॉक से किया गया एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें