संस्कृति बचाओ, देश बचाओ यात्रा निकाली
थानाभवन। आर्य समाज की ओर से बृहस्पतिवार को संस्कृति बचाओ, देश बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोगों को पाश्चात्य संस्कृति का बहिष्कार करने की अपील की।
बृहस्पतिवार को यात्रा का शुभारंभ आर्य समाज मंदिर से हुई। यहां से यात्रा चौक बाजार, शामली-चरथावल बस स्टैंड, मुख्य बाजार, घासमंडी होते हुए वापस आर्य समाज मंदिर पर आकर संपन्न हुई। वक्ताओं ने सभी से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। आर्य समाज के प्रधान अनिवेश आर्य ने सभी को वेदों की महत्ता और आर्य संस्कृृति के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में इस प्रकार के रचनात्मक कार्यों में तेजी आएगी और भटके हुए युवाओं को नई दिशा देने के क्षेत्र में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर रजनीश कुमार, रज्जू राणा, राजा राणा, मोहन आर्य, मोहित तायल, रोहित गुप्ता, आशीष, शुभम राणा, राहुल, कन्हैया राणा, निखिल, गौरी ठाकुर आदि मौजूद रहे।